फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बबली ने दिखाई बहादुरी...बाइक सवार झपटमार को नीचे गिराया, दूसरा भी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बबली नामक महिला ने बहादुर दिखाते हुए बाइक सवार झपटमार को पीछे से पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद एक अन्य महिला और पास में तैनात पुलिसकर्मी की मदद से दूसरे को भी तुरंत काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान धनास स्माल फ्लैट निवासी विनीत (20) और गणेश (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उनका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस झपटमारी की अन्य वारदातों में संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटना 12 दिसंबर को शाम करीब 4:50 बजे सेक्टर-19 स्थित हाउस नंबर-16 के पास घटी। हुआ यूं कि कैंबवाला निवासी शिकायतकर्ता बबली इसी सेक्टर के एक घर में सफाई करती हैं। वह शुक्रवार को बेटे को क्रेच से लेकर घर लौट रह थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। बबली ने साहस दिखाते हुए पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद एक अन्य महिला और पास में तैनात पुलिसकर्मी की मदद से दोनों आरोपी को तुरंत काबू कर लिया गया।
जांच में यह आया सामने
जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक पहले से ही सेक्टर-38 से चोरी की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इससे पहले सेक्टर-26 अनाज मंडी के पास भी एक महिला से मोबाइल फोन छीना था। पुलिस के अनुसार दोनों युवक आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें