पंजाबी एलबम बनाने वाले जगरांव के हरबीर सिंह ढिल्लों ने एक करोड़ का कर्ज उतारने के लिए धमकी भरे लेटर के जरिए फिरौती मांगने का आईडिया पंजाबी फिल्म कलाकार से आया था।
यह खुलासा रिमांड के दौरान हरबीर सिंह ने क्राइम ब्रांच के सामने किया। हरबीर सिंह ने बताया कि पंजाबी फिल्म में आतंकी का रोल करने वाले को देखकर ही उसने बब्बर खालसा के नाम का लेटर मनोज जैन को भेजने के लिए बनाया था।
लेटर बनाने के लिए उसने फेसबुक से लेटर को कॉपी किया। इसके लिए उन्होंने खुद का कंप्यूटर और प्रिंटर का इस्तेमाल किया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने हरबीर सिंह ढिल्लों की निशानदेही पर लेटर बनाने में इस्तेमाल कंप्यूटर और प्रिंटर को जगरांव से बरामद कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि हरबीर सिंह ढिल्लों वनजाली रिकार्ड केसाथ मिलकर विडियो और फिल्म पंजाब कलाकारों केसाथ मिलकर बनाता था।
पंजाबी विडियो बनाने के चक्कर में ढिल्लों ने बैंक और अपने रिश्तेदारों से एक करोड़ की नगदी उधारी ले ली थी। कर्ज उतारने के लिए हरबीर सिंह ने बब्बर खालसा का लेटर बनाकर सेक्टर 35 के ज्वेलर मनोज जैन से सात करोड़ की फिरौती मांगी थी।
पूछताछ में हरवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि वह मनोज जैन के रिश्तेदारों को पिछले छह से सात सालों से जानता था और उसी से विडियो बनाते थे।
क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को हरबीर और उसके ड्राइवर जगदेव की निशानदेही पर सेक्टर 35 स्थित मनोज जैन की कोठी पर पहुंची।
पूछताछ में बताया कि धमकी भरा लेटर हरबीर सिंह ने तैयार करने के बाद वह मोहाली रुक गया था। लेटर भेजने के लिए उसने पजैरो गाड़ी में ड्राइवर जगदेव को भेजा था।
ध्यान रहे कि जायरा डायमंड के मालिक सेक्टर-35 निवासी मनोज जैन को कोठी के लेटर बाक्स में पंजाबी में लिखा धमकी भरा पत्र मिला था।
इसमें लिखा था कि सात करोड़ की फिरौती दो नहीं तो तुम्हारे बेटे का दो दिन के अंदर अपहरण कर लिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने फिरौती मांगने और धमकी देने का मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मोबाइल लोकेशन निकाल कर आरोपियों को पकड़ने में लग गई थी।