फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के साथ वायरल वीडियो पर रामदेव बोले बड़ी बात, जानिए क्या?

Mon, 19 Dec 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
एक्टर रणवीर सिंह के साथ वायरल हुए वीडियो पर बाबा रामदेव ने बड़ी बात कही। साथ ही उन्होंने नोटबंदी पर सवालों के भी जवाब दिए। दो दिन से अभिनेता रणबीर के साथ वीडियो वायरल होने के बारे में कहा कि उन्हें रणबीर के बारे में पता था।
विज्ञापन


उसने डांस करने के लिए कहा तो मैंने कहा कि हमें डांस नहीं आता है। हमें तो ठोकना आता है। स्वामी रामदेव ने बताया उन्होंने रणबीर की उठा बैठक कर उठा लिया था। उन्होंने बताया कि योग में ही ताकत है। भोग में नहीं।

वे शुक्रवार को श्री जयराम विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर चल रही श्री भागवत पुराण की कथा श्रवण करने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये सब कहा।
विज्ञापन

नोटबंदी पर बोले, हम तो पहले ही कैश से लेस हैं

कुरुक्षेत्र पहुंचे बाबा रामदेव
प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी और कैश लेस योजना पर हुए सवाल का स्वामी रामदेव ने हंसते हुए जवाब दिया कि हम तो वैसे ही कैश लेस हैं। उन्होंने गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती आयोजन को प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो विश्व की विशिष्ट हस्तियों से मिलते हैं तो गीता भेंट करते हैं।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण को आदर्श बनाएं लोग

Ramdev
रामदेव ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण युवाओं के लिए आदर्श हैं। युवाओं को भगवान श्री कृष्ण की प्रेरणा से ज्ञान से परिपूर्ण और प्रतिभावान होना चाहिए। युवा मेहनती बनें व कर्मशील बनें। युवा अपने कर्मों को धर्म मान कर कर्तव्य का पालन करें।

उन्होंने गीता जयंती बारे कहा कि भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से गीता तो जीवन जीने का संदेश है। इस में पूरे महाभारत के उपदेश हैं। स्वामी रामदेव ने जहां अपनी स्मृति बारे कहा कि यह तो बड़ी जोरदार है, क्योंकि वो आलोम विलोम करते हैं।

उन्होंने इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा देशभर में किए जा रहे समाज हित तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें