फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून से बड़ा कोई नहीं, राम रहीम को उसके कर्मों की सजा मिली: बाबा रामदेव

Wed, 20 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
बाबा रामदेव और गुरमीत राम रहीम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जिसने अपराध नहीं किया है उसे डरने की जरूरत क्या है। राम रहीम के कर्मों की सजा कानून दे रहा है। यह बात स्वामी रामदेव ने बाबा मस्तनाथ मठ में महंत चांद नाथ के तेइया पर मौजूदगी के दौरान अमर उजाला से कही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को योग गुरु रामदेव बाबा मस्तनाथ मठ में महत चांद नाथ के तेइया पर पहुंचे थे। बालकनाथ के गद्दीनशीन होने के बाद बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संत परंपरा में महंत चांद नाथ का जाना एक अपूर्णिय क्षति है। रामदेव ने महंत चांद नाथ के बारे में दो विशेष बाते साझा करते हुए कहा कि एक तो महंत चांद नाथ कभी मृत्यु से नहीं डरते थे। दूसरा उन्होंने देशधर्म और गौसेवा का बीड़ा उठा रखा था।

सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे डेरामुखी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता। राम रहीम के कर्मों की सजा कानून उसे दे रहा है। कोई व्यक्ति अगर अपराधी है तो कानून उसे ही सजा देगा। यदि किसी ने अपराध नहीं किया है तो उसे कानून से डरने की जरूरत नहीं है। बाबा मस्तनाथ मठ में हुए आयोजन में बाबा रामदेव सुबह 11 बजे ही पहुंच गए थे और शाम चार बजे यहां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें