फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पटाखा गोदाम में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 7 की मौत

Wed, 20 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sangrur Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगरूर के गांव सूलर घराट में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक पटाखा गोदाम में भीषण आग गई। इस हादसे में सात लोग मारे गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। आग रात 9 बजे के करीब लगी। 
विज्ञापन


यह पटाखा गोदाम रिहायशी इलाके में था। गोदाम में अचानक धमाका हुआ और इसके बाद आग चारों और फैल गई। धमाके की जद में आसपास के कई घर भी आ गए। इस वजह से और अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह सब लोग वहां अाने वाले दीपावली सीजन के लिए पटाखे तैयार करने का काम कर रहे थे। 

फिलहाल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बचाव का काम जारी है। फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने बताया कि सात लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं अन्य को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  #FLASH: Fire breaks out at a firecracker godown in Sangrur's Sular Gharat. Fire brigade at the spot. #Punjab — ANI (@ANI) September 19, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें