फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान होंगे बाबा बालकनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार से स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। बाबा बालक नाथ स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान होंगे। 9 जून तक चलने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 50वें वार्षिक उत्सव व भंडारे का आयोजन किया रहा है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से सुबह चार बजे प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन


मंदिर को संचालित करने वाली संस्था श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि दो जून को सुबह साढ़े पांच बजे मूर्ति स्नान व धूना पूजा होगी। सुबह साढ़े आठ बजे आरती एवं प्रसाद वितरण होगा, जबकि शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक राजन राज और सुखप्रीत एंड पार्टी करतारपुर वाले भजन कीर्तन कथा करेंगे। 3 जून से 9 जून तक धूना पूजा रोजाना सुबह 8 बजे से होगी। शामली से पधारे दिनेश पाठक 3 जून से 5 जून तक भजन पेश करेंगे। 6 जून को नरेंद्र रावत व जरनैल सिंह और 7 जून को हमीरपुर से आई पम्मी ठाकुर शाम छह से रात्रि नौ बजे तक संकीर्तन एवं कथा वाचन होगा। 8 जून को सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली कीर्तन करेंगी। शाम को सोनू सुरजीत की ओर से एक शाम श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के नाम रात्रि आठ बजे से मध्यरात्रि तक प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले शाम 7.30 बजे ज्योति प्रचंड की जाएगी। अंतिम दिन रविवार 9 जून को सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। पंकज शर्मा एंड पार्टी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और उसके बाद अमरजीत शर्मा एंड पार्टी भजन पेश करेंगे।

स्वर्ण जयंती समारोह में यह होगा खास
विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह की खास बात यह है कि इस दिन बाबा की गुफा में चांदी का वर्क लगाया जाएगा और बाबा की मूर्ति को सोने के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। सबसे पहले मूर्तियों को नए वस्त्र पहनाएं जाएंगे। चांदी के वर्क और सोने के सिंहासन को जयपुर एवं गुजरात से बनवाया गया है। समारोह के लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें