फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 मार्च से आयोजित करने जा रहा है। परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। दूसरा चरण 30 मार्च से शुरू होगा। इसके साथ इन विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच भी होगी, जिनके आधार पर इन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए होंगे।
विज्ञापन

पेक के विद्यार्थियों के दाखिले कोरोना के कारण कुछ देरी से हुए थे। उसी के कारण इनकी पढ़ाई भी देरी से शुरू हो सकी। कोर्स पूरा नहीं हो पाया था, लेकिन अब कोर्स पूरा हो गया। इसे ध्यान में रखकर पेक 17 मार्च से परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। यह परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। विद्यार्थियों को कैंपस आना होगा। 700 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 350 विद्यार्थियों को पहले चरण में बुलाया जाएगा और इतने ही विद्यार्थी दूसरे चरण में 30 मार्च से आएंगे। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधाएं दी जाएंगी। पेक ने कहा है कि विद्यार्थी कोरोना से पूरी तरह बचाव करें। मास्क का वह हर हाल में प्रयोग करें। समूहों में विद्यार्थी खड़ें न हों। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विद्यार्थियों के लिए गाइड लाइन बनाई गई हैं, जिसका पालन किया जाएगा। यह भी कहा है कि परीक्षा दो से तीन घंटे की होगी।
अधिकारियों का कहना है कि बीटेक में जब विद्यार्थियों ने दाखिले लिए थे तो उस समय उनके अभिलेखों की जांच नहीं हो सकी। क्योंकि कोरोना चल रहा था। अब विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र भी लाएंगे। उनकी जांच होगी। परीक्षा के साथ-साथ अभिलेखों की जांच का भी प्रमुख काम है, जो काफी समय से लंबित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें