फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm का पिन बदलने के लिए OTP लिया और उड़ा लिए 18 हजार

Thu, 05 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक युवती के पेटीएम वॉलेट से शातिर ठग ने 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। युवती की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस ने केस दर्ज कर मामला साइबर सेल को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 23 निवासी गगनदीप कौर ने बताया कि किसी राहुल रॉय नाम के शख्स ने फोन पर पेटीएम का पिन बदलने का झांसा देकर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पता किया और वॉलेट से 18 हजार रुपये निकाल लिए। गगनदीप कौर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, चंडीगढ़ में बतौर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट तैनात है।

गगनदीप ने बताया कि  9 दिसबंर की शाम को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए गगनदीप को बताया की वह पेटीएम के नोएडा स्थित हेड क्वार्टर का अधिकारी बोल रहा है। उसने गगनदीप कौर को कहा की सुरक्षा के चलते उसको पिन नंबर बदलना पडे़गा और उसके पेटीएम वालेट का ओटीपी नंबर पता कर लिया। कॉल आने के कुछ समय बाद ही गगनदीप के पेटीएम वालेट से 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें