चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परिसर निवासियों के लिए आवश्यक सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर जारी किए। इससे परिसर निवासियों को छोटे-छोटे काम के लिए घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा और वे घर में सुरक्षित रह सकेंगे। पीयू सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह नय्यर ने इसकी जानकारी साझा की।
एंबुलेंस के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के सातों दिन 24 घंटे चलने वाले स्वास्थ्य केंद्र के नंबर 0172-2534476 और 0172-2541722 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं सातों दिन 24 घंटे चलने वाले सुरक्षा कार्यालय में सुरक्षा अधिकारी/सहायक सुरक्षा अधिकारी (ड्यूटी पर) से 9779737403 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही सुरक्षा नियंत्रण कक्ष 0172-2771170 और कंट्रोल रूम के इंटरकॉम नंबर 6164 के अलावा सुरक्षा कार्यालय के नंबर 0172-2534891 पर संपर्क किया जा सकता है। दवा लेने के लिए (सुबह 10 से 8 बजे तक) नवयुग मेडिकल एंड जनरल स्टोर की दुकान नंबर 15 से 98033-85099, 98722-15499, पीयू बाजार की करियाना दुकानें (सुबह 10 बजे से 8 बजे तक) एडी ट्रेडर्स - 94645-42242, 78600-78629, गुप्ता ट्रेडर्स 94178-89889, 94646-73131, राकेश ट्रेडर्स - 8437882384 और पुलिस चौकी पीयू कैंपस, सेक्टर-14 (आधिकारिक) 62832-89365 और पुलिस चौकी की इंटरकॉम 4500 पर संपर्क किया जा सकता है।