चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने इंदिरा कॉलोनी के बाद एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मौलीजागरां में नशे के खिलाफ जागरूकता जनसभा आयोजित की। भाजपा नेता अनिल कुमार दुबे ने कहा कि नशे के कारण मौलीजागरां में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण ही अपराध बढ़ता है और यदि इलाके में नशा बंद हो जाए तो अपराध का ग्राफ भी तेजी से नीचे आ सकता है।
इस दौरान क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए 10 दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी को मौका नहीं दिया जाएगा और सीधे कार्रवाई की जाएगी।