फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेलवी और उर्मिला को मिला सम्मान

Thu, 19 Dec 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागतपुर की ओर से उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित दो दिवसीय 18वें अखिल भारतीय महाधिवेशन में चंडीगढ़ के साहित्यकार सुशील ‘हसरत’ नरेलवी व उर्मिला कौशिक को साहित्य व कला के क्षेत्र में उनके योगदान देखते हुए विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति ने ‘विद्यावाचस्पति’ की मानद् उपाधि से नवाजा।
विज्ञापन


यह महाधिवेशन 13 और 14 दिसंबर  को उज्जैन में हुआ। इस समारोह में देश के मशहूर गायक और कलाकारों ने भजन, गजल और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

महाधिवेशन के अंतिम चरण में एक काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सुशील ‘हसरत’ नरेलवी और उर्मिला कौशिक ने अपने काव्य-पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


साहित्य संस्था ‘मंथन’, चंडीगढ़ ने उनको ‘विद्यावाचस्पति’ की मानद उपाधि मिलने पर शुभकामना दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें