फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े होकर खाना खाते हैं, तो संभल जाएं आपको कैंसर हो सकता है, ये खबर पढ़ें और बचाव करें

Sat, 02 Feb 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
eating food - फोटो : social media
कैंसर की कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जो पहले पश्चिमी देशों में होती थीं और भारत में इनका नामो-निशान नहीं था, लेकिन अब यहां देश में भी तेजी से फैल रहीं हैं, तो ये खबर पढ़ें और संभल जाएं।
विज्ञापन

पुरुषों में लंग्स कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर

2 of 5
eating food - फोटो : file photo
कैंसर की इन बीमारियों में प्रमुख रूप से पेट और कोलन के कैंसर हैं। पीजीआई में आयोजित प्रेस वार्ता में पीजीआई के कैंसर विशेषज्ञ डा. राकेश कपूर ने बताया कि कैंसर के कई रिस्क फ्रैक्टर होते हैं। पेट और कोलन कैंसर में खड़े होकर खाना भी एक रिस्क फ्रैक्टर है। पहले लोग बैठकर खाना खाते थे, लेकिन अब लोग खड़े होकर खाना खाते हैं। इससे जो खाना पेट में धीरे-धीरे पहुंचना चाहिए, वह तेजी से स्माल इंस्टेटाइन में जाता है। इससे एसिड रिलीज होता है और अंदर का सिस्टम खराब होता है। इससे पेट और कोलन के कैंसर होने के चांस होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
eating burger
उन्होंने बताया कि योग करने से भी कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। योग से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इलाज के दौरान अच्छा रिस्पांस मिलता है। हल्दी के लंबे समय तक इस्तेमाल से भी कैंसर की रोकथाम होती है। कैंसर में एंटी आक्सीडेंट और एंटी सेप्टिक एलीमेंट होते हैं, जो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। कैंसर का मर्ज लगातार बढ़ रहा है। जनसंख्या के आधार पर चंडीगढ़ में दर्ज किए गए केस की एक रिपोर्ट के मुताबिक शहर के पुरुषों में लंग्स कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। एक लाख की आबादी पर करीब 12 लोगों को लंग्स कैंसर है जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर। एक लाख की आबादी पर 34 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं।

 

4 of 5
eating
पीजीआई में आयोजित प्रेस वार्ता में डा. जेएस ठाकुर ने बताया कि लंग्स कैंसर की कई वजह हैं। स्मोकिंग, तंबाकू, वायु प्रदूषण सहित कई कारण हैं। कैंसर के सिर्फ एक कारण नहीं बल्कि मल्टीप्ल कारण होते हैं, लेकिन ये सब रिस्क फ्रैक्टर हैं। महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर की वजह पर उन्होंने कहा कि इसके भी कई कारण हो सकते हैं। सबसे प्रमुख कारण महिलाओं के लाइफ स्टाइल में आ रहा बदलाव है। डा. ठाकुर ने बताया कि कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता कम है। करीब 70 फीसदी कैंसर से बचा जा सकता है। इसके लिए लोगों को कैंसर के बारे में समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eating food
चंडीगढ़ में बढ़ रहा कैंसर का मर्ज
साल    मरीजों की संख्या

2013    833
2014    870
2015    879
2018    900
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें