कॉल सेंटर युवती से हुए गैंगरेप के मामले में आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड में कुछ भी उगलवा नहीं पाई है। कोर्ट में दो दिन केरिमांड केखत्म होने के बाद वीरवार को पेश किया और दो दिन के रिमांड पर फिर ले लिया है।
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि मामले में अभी कोई रिकवरी नहीं हो पाई है। वारदात में शामिल दूसरे युवक का भी पता नहीं लगा है। वारदात में इस्तेमाल होने वाला ऑटो और चाकू भी
बरामद नहीं हो पाया है।
वहीं आरोपी का परिवार पुलिस पर युवक को नाजायज फंसाने का आरोप लगा रहा है। परिवार वालों का कहना है कि वारदात केवक्त वसीम उनके साथ उनके घर पर था। उसका फोन भी चल रहा था। पुलिस उसकेफोन की लोकेशन भी निकलवा सकती है।