फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑटो चालक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मानव काॅलोनी में रहने वाले ऑॅटो चालक राजेश को शनिवार सुबह कुछ युवकों ने चाकू घोंप दिया। उसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजेश शुक्रवार रात को जब घर गया तो वहां काॅलोनी में एक युवक संदिग्ध रूप से खड़ा हुआ था। उसने कहा कि देर रात तक इस तरह खड़ा होना सही नहीं है, अपने घर चले जाओ। इसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। सुबह वह युवक अपने अन्य साथियों के साथ राजेश के घर के पास आ गया। राजेश काम पर जाने के लिए निकल रहा था तो उन युवकों ने राजेश पर चाकू, रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ मेंं चाकू लग गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालात होने पर उसे ऑक्सीजन लगाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस टीम ने राजेश के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनसा देवी कांप्लेक्स थाना प्रभारी विजेंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें