फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: होटल के कमरे में नशे की ओवरडोज से ऑटो चालक की मौत, युवती पर लगा आरोप

Tue, 04 Oct 2022 11:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह धालीवाल चौकी दुर्गियाना तीर्थ के प्रभारी एएसआई अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नरेंद्र सिंह का शव कब्जे में लिया है। रजनी और होटल आर कॉन्टिनेंटल के प्रबंधकों के खिलाफ गैर-इरादरतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पता चला कि देर रात दबिश देकर रजनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक होटल में ऑटो रिक्शा चालक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। उसने एक युवती के साथ मिलकर होटल के कमरे में नशा किया था। पुलिस ने गैर-इरादातन हत्या का केस दर्जकर छापामारी के बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

किरनजोत कौर निवासी कोट आत्मा सिंह नजदीक हुसैनपुरा चौक ने पुलिस को बताया है कि उनके भाई नरेंद्र सिंह उर्फ नरेंद्र की शादी नहीं हुई थी। उनका भाई किराये पर ऑटो रिक्शा चलाता था। उनका भाई अमृतसर आने वाले सैलानियों को होटल में ले जाता था। सोमवार शाम पांच बजे उसका भाई ऑटो रिक्शा लेकर गया। इसके बाद उनके भाई ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। 

वह गोलबाग के नजदीक स्थित होटल आर कॉन्टिनेंटल के कमरा नंबर 205 में है। वह तुरंत होटल पहुंचे तो देखा कि कमरे में भाई के साथ रजनी उर्फ रज्जू निवासी अहाता नंबर 100 घास मंडी रामबाग भी मौजूद थी। उन्हें देखते ही युवती मौके से फरार हो गई। उनके भाई को रजनी ने नशा दिया था, जिस कारण ओवरडोज से उसके भाई की मौत हो गई। उन्होंने ही पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह धालीवाल चौकी दुर्गियाना तीर्थ के प्रभारी एएसआई अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नरेंद्र सिंह का शव कब्जे में लिया है। रजनी और होटल आर कॉन्टिनेंटल के प्रबंधकों के खिलाफ गैर-इरादरतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पता चला कि देर रात दबिश देकर रजनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें