फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में ऑटो और एसयूवी में टक्कर, 10 पहुंचे अस्पताल

Fri, 15 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के पिंजौर में अमरावती एंक्लेव के पास एक ऑटो और एसयूवी कार की टक्कर में आटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। इसमें से दो घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


दोनों में से एक घायल को पीजीआई रैफर किया गया, जबकि दूसरे घायल को अस्पताल में ही रखा गया है। यह घटना सुबह 11 बजे की है। सभी घायलों को हाईवे की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

आटो और एसयूवी की टक्कर घायल पिंजौर के एक पैलेस में काम करने के लिए जा रहे थे। इस घटना में प्रताप, सुरजीत, संजू, मंगल, मनजीत, अमरपाल, गुरमीत आटो चालक, विजय, विनोद और कमल घायल हुए है।
विज्ञापन


आपातकालीन विभाग के डॉक्टरों ने कमल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर किया है। इस टक्कर में घायल हुए सभी लोगों के हाथ पैर और सिर में चोटें आई हैं।

घायलों के मुताबिक सभी राजपुरा से पिंजौर के एक पैलेस में काम करने के लिए ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही अमरावती के पास पहुंचे तो एसयूवी कार चालक ने ऑटो को पीछे से काफी तेज गति से टक्कर मार दी, जिससे उनका ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वह बेहोश हो गए और जब आंख खुली तो अस्पताल में थे। घायलों को ऑटो से बाहर निकालने के बाद लोगों ने हाईवे पर तैनात एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया पीसीआर कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को हटा कर सुचारु किया। अनुसार कार चालक युवक चंडीगढ़ सेक्टर 38 का रहने वाला है और वह सेक्टर 15 स्थित डीएवी स्कूल का विद्यार्थी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें