फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: पंजाब बोर्ड से 12वीं पास को वीजा नहीं देगा ऑस्ट्रेलिया

Sun, 10 Apr 2016 02:38 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया वीजा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इन विद्यार्थियों के वीजा नामंजूर करने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में भ्रष्टाचार होता है। इस कारण विद्यार्थी उच्च अंकों का सर्टिफिकेट लेकर स्टडी वीजा के लिए आ जाते हैं जबकि आइलेट्स में पांच बैंड हासिल करना भी उनके लिए मुश्किल होता है।
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा जांच एजेंसी नूसराएईआई ने अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दूतावास में स्टडी वीजा के दौरान कई ऐसे केस आए थे जिसमें विद्यार्थियों ने 12वीं में अंग्रेजी में 80 फीसदी अंक हासिल किए थे लेकिन आइलेट्स में वे पांच बैंड भी नहीं ले पाए। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास का माथा ठनका और उन्होंने इसकी सूचना नूसराएईआई को दी। जांच एजेंसी नूसराएईआई ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।
 
यह कहा गया जांच रिपोर्ट में
शिक्षा जांच एजेंसी ने रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में काफी भ्रष्टाचार है। पंजाब में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसी वजह से ज्यादा अंक हासिल कर रहे हैं। इसी तर्ज पर हरियाणा बोर्ड की रिपोर्ट बनाई गई। इसमें कहा गया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड पंजाब के मुकाबले काफी अच्छा है। पंजाब के सरकारी स्कूलों से 12वीं पास कर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले विद्यार्थियों को वीजा न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास के पास पांच हजार विद्यार्थियों की फाइलें लंबित

ऑस्ट्रेलिया वीजा - फोटो : demo pics
रिपोर्ट के बाद शुक्रवार से अचानक ऑस्ट्रेलिया सरकार ने वीजा नामंजूर करने शुरू कर दिए गए और तर्क दिया गया कि आप पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास हैं। यह पंजाब सरकार के लिए बड़ा झटका है। 
 
‘दूतावास से बात करे सरकार’
ऑस्ट्रेलिया सरकार की ओर से बनाई गई एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियन एजुकेशन रिप्रजेंटेटिव इन इंडिया के सदस्य सुकांत त्रिवेदी ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से बारहवीं पास विद्यार्थियों को वीजा न देने के फैसले की पुष्टि की है। सुकांत ने कहा कि दूतावास के पास ऐसे पांच हजार विद्यार्थियों की फाइलें लंबित हैं। उन्होंने अपील की कि सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा को तत्काल यह मामला केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास उठाना चाहिए अन्यथा पंजाब में संकट पैदा हो जाएगा। ऐसे तो ऑस्ट्रेलिया को देखकर कनाडा व अन्य देश भी ऐसा कदम उठा लेंगे।
 
दलजीत सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री पंजाब ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड देश के प्रतिष्ठित बोर्ड में से एक है। अभी हमने टीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक करवाई है। यदि ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी ने ऐसी कोई रिपोर्ट दी है तो हम उसका आकलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें