कोरोना महामारी काल के बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपनी विदेशी स्टडी इंडस्ट्री को प्रमोट और मजबूत करना शुरू कर दिया है। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने वालों को वीजा जारी करने शुरू कर दिए हैं। विद्यार्थियों को हिदायत दी गई है कि वह फ्लाइट शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाए। नियमानुसार उनको यूनिवर्सिटी ही क्वारंटीन करेगी।
इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भारतीय छात्रों को सुविधा दी है कि वह सितंबर वाला सेशन ऑनलाइन लगा सकते हैं। वह सितंबर का सेमेस्टर ऑनलाइन भारत से करते हैं तो 25 फीसदी स्कॉलरशिप भी मिलेगी और वर्क वीजा व पीआर में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
ऑस्ट्रेलिया पढ़ने जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले दो साल से भारी बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के शैक्षिक संस्थानों में एक लाख से ज्यादा भारतीय छात्रों ने दाखिला लिया है। भारतीय छात्रों के कुल अंतरराष्ट्रीय दाखिले का यह 12.4 फीसदी है। 2019 के दाखिलों में 25 फीसदी इजाफा हुआ है।