फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRS अधिकारी की बढ़ेंगी मुश्किलें: 4 घंटे की बातचीत... ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने, CBI ने FIR में किया शामिल

Tue, 03 Jun 2025 04:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सीबीआई ने 30 मई को कपूर, कोटक, सिंघल और एक वकील के बीच लगभग चार घंटे की बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था। सिंघल पर आरोप है कि वह अपने बिजनेस पार्टनर और ला पिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक सनम कपूर को ब्लैकमेल कर रिश्वत की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर मामले में रियायत के एवज में 25 लाख रिश्वत लेने में गिरफ्तार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी अमित सिंघल और शिकायतकर्ता के बीच की एक ऑडियो सामने आने से आईआरएस अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसमें शिकायतकर्ता आईआरएस अधिकारी को 45 लाख रुपये क्लीयर करने की बात कह रहा है, जबकि आरोपी अधिकारी जवाब में कह रहा है कि वह नौकरी में है। सीबीआई ने इस रिकॉर्डिंग की ट्रांसस्क्रिप्ट को अपनी एफआईआर में शामिल किया है।

विज्ञापन

सीबीआई ने 30 मई को कपूर, कोटक, सिंघल और एक वकील के बीच लगभग चार घंटे की बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था। सिंघल पर आरोप है कि वह अपने बिजनेस पार्टनर और ला पिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक सनम कपूर को ब्लैकमेल कर रिश्वत की मांग कर रहा था। सनम कपूर ने ही सीबीआई को इस संबंध में शिकायत दी थी। सीबीआई ने आरोपी आईआरएस अमित कुमार सिंघल के घर से तलाशी के दौरान भारी मात्रा में संपत्ति बरामद की है।

गिरफ्तारी और ब्लैकमेलिंग का आरोप
सीबीआई ने शनिवार को 25 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में आईआरएस डॉ. अमित कुमार सिंघल और एक बिचौलिए हर्ष कोटक को गिरफ्तार किया था। सिंघल पर आरोप है कि वह अपने बिजनेस पार्टनर और ला पिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक सनम कपूर (कोपनहेगन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक) को ब्लैकमेल कर रिश्वत की मांग कर रहा था। सनम कपूर ने ही सीबीआई को इस संबंध में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच बातचीत (रिकॉर्डिंग से)
  • शिकायतकर्ता : हाय, सर क्या हाल है, हाऊ आर यू
  • आईआरएस : आइ एम गुड, आप बताओ
  • शिकायतकर्ता : सर, मेरी एक रिक्वेस्ट है, मेरे से कोई नाराजगी मत रखो, मैं न बहुत ज्यादा परेशान हो चुका हूं ये नोटिस जो मेरे ऑफिस में आए हैं। मैं तो हैंडल नहीं कर पा रहा हूं। आपने जो मुझे ये बोला है कि 45 में क्लीयर कर दूंगा, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आइ विल पेय यू दिस। बस मेरी रिक्वेस्ट है कि इनकम टैक्स वाले में मेरी हेल्प कर दो।
  • आईआरएस अमित सिंघल : सुनो भाई सुनो मैं आपको फरवरी में भी बोला था।
  • शिकायतकर्ता कपूर : हां जी।
  • आईआरएस : आपका जो भी मुद्दा है, मेरे को थोड़ा सा डिटेल में बताओ, मैं आपकी हेल्प कर देता हूं।
  • शिकायतकर्ता : सर, मैं 45 क्लीयर कर देता हूं, बस आज के बाद मुझसे नाराजगी मत रखना।
  • आईआरएस : सनम भाई मैं आपको एक बात बताऊं मैं न नौकरी में हूं।
यह भी पढ़ें: Haryana: चार लाख फर्जी छात्रों के नाम पर घोटाला... छह साल बाद भी जांच पूरी नहीं, सीबीआई ने मांगा और समय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें