रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से फैंसीं नंबरों की ई ऑक्शन में 0001 नंबर 6.70 लाख रुपये में खरीदा गया। वहीं 29 नंबर अपने रिजर्व प्राइस पर बिके। आरएलए की ओर से सीएच- 01 बीएल - 0001 फैंसी नंबर गुरुसिमरन सिंह वालिया ने 6.70 लाख में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइस 50 हजार रुपये रखा गया था।
आरएल को इस बार आक्शन से कुल कमाई 41.57 लाख की हुई है। वहीं, आरएलए के29 फैंसी नंबरों को रिजर्व प्राइस पर बेचा गया। आरएलए के इन नंबरों पर किसी ने बढ़कर बोली नहीं लगाई। वहीं आरएलए की ओर से 260 फैंसी नंबराें 250 लोागों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 156 नंबरों पर कोई बोली नहीं लगाई गई है।
इन नंबराें का रहा क्रेज
सीरीज के0009 नंबर नेको एटॉप फास्टनर्स प्राइवेट लिमटेड ने 2.07 लाख में खरीदा। वहीं 0005 नंबर 1.85 लाख का देविंदर पाल सिंह , 1111 नंबर 1.77 लाख में एसई बिज इंफोटेक प्राइवेट लिमटेड, 0002 नंबर 1.31 लाख में दिलबर सिंह ने खरीदा। वहीं 0006 नंबर 96 हजार , 0008 नंबर 95 हजार, 0007 का 90 हजार रूपये, 9999 नंबर 97 हजार की बोली पर बिका।
156 नंबर पर नहीं लगी बोली
260 फैंसी नंबरों में आरएलए की ओर से 104 नंबर पर ही बोली लगाई गई। इसमें 252 लोागों ने रजिस्ट्रेशन जमा करवाया था। वहीं, 156 नंबरों पर किसी ने बोली नहीं लगाई। आरएलए की ओर से चार बार ई ऑक्शन कराई जा चुकी है लेकिन 55 लाख क े उपर कमाई नहीं गई। जबकि ऑफ लाइन लगाई जाने वाली बोली में 1 करोड़ रुपये की कमाई आरएलए की ओर से की जाती थी। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि 156 नंबर बचे हैं। इन पर जल्द ही दोबारा ई ऑक्शन करवाई जाएगी।