फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार बाजार भी होगा नीलाम, पढ़ें खबर

Tue, 28 Oct 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रीजन के सबसे बड़े सेकंड हैंड कार बाजार में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब यहां कार डीलर्स को गाड़ियां बेचने के लिए साइट ऑक्शन पर लेनी होगी। सेक्टर-7 स्थित संडे कार बाजार में 60 साइट्स हैं।
विज्ञापन


हरेक की नीलामी दो साल के लिए होगी जिसके लिए नगर निगम ने 3 लाख रुपये रिजर्व प्राइस रखा है। दो साल के बाद एक साल के लिए कंडीशनल एक्सटेंशन का भी प्रावधान किया गया है। अभी तक डीलर्स को हर सप्ताह 2809 रुपये प्रति साइट के लिए पर्ची कटवानी पड़ती है।

सोमवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में नई पॉलिसी को हरी झंडी दे दी। अब नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम ने कार बाजार के लिए नई पॉलिसी बनाई है।  
विज्ञापन


1.80 करोड़ की होगी कमाई
संडे कार बाजार में 60 साइट्स हैं और इनकी नीलामी में सिर्फ रिजर्व प्राइस से ही नगर निगम को तीन साल में 1.80 करोड़ राजस्व प्राप्त होगा। अभी यहां 43 साइट्स की ही पर्ची कटती है। एक साइट के लिए 2809 रुपये की पर्ची कटती है और हर सप्ताह निगम को 1.20 लाख रुपये की कमाई होती है। यानी सालाना कमाई 62.80 लाख रुपये होती है।

नहीं आए चीफ इंजीनियर
पिछले शुक्रवार को एफएंडसीसी की बैठक में हंगामा करने वाले चीफ इंजीनियर इस बैठक में नहीं पहुंचे। पिछली बैठक में वे ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) एके डडवाल से भिड़ पड़े थे। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि कमिश्नर वीपी सिंह को बीच-बचाव करना पड़ा था। बाद में कमिश्नर ने दोनों अफसरों की खूब झाड़ भी लगाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें