रेल में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें। रेलवे ने 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 10 ट्रेनों का रूट बदल दिया है।
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलोकिंग का कार्य चलने के कारण 10 से 29 जुलाई तक अमृतसर से विभिन्न स्टेशनों को चलने वाली अप-डाउन की नौ ट्रेनें रद्द की हैं।
दस ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 18 ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशनों से पहले रद्द किया है। यह जानकारी रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने दी है।
ये रही ट्रेनों की सूची
अमृतसर-जालंधर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर-74641/42 व 74643, नंगलडैम-अमृतसर (14506/05), अमृतसर-सीओजी (12411/12) व सीडीजी-अमृतसर (12241/42) ट्रेनें रद्द की गई हैं।
इसके अलावा बठिंडा-जम्मूतवी ट्रेन (19225/26) का जालंधर-अमृतसर-पठानकोट रूट था जिसे अब जालंधर-मुकेरियां-पठानकोट कर दिया है।
इसी तरह अहमदाबाद-श्री वैष्णोदेवी कटरा (19415/16), दिल्ली-पठानकोट (14837/38), दुरग-जम्मूतवी (18215/16) व टाटा-जम्मूतवी (18101/02) ट्रेनों का रूट भी जालंधर-मुकेरियां-पठानकोट कर दिया है।
मेल ट्रेनें टाटा-अमृतसर (18103/04), कानपुर-अमृतसर (14153/54), एएलएल-अमृतसर (19613/12), एसएचसी-अमृतसर (15531/32), दिब्रूगढ़-अमृतसर (15211/10) व एसएचसी-अमृतसर (15209/2) इन्हें निर्धारित स्टेशनों से पहले ही रद्द कर दिया है।