फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में छाईं हरियाणा की बेटियां, 7 ओलंपिक के करीब

Wed, 08 Jul 2015 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की सात पहलवान बेटियों ने लखनऊ में डंका बजा दिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 8 में से 7 पहलवान तो अकेले हरियाणा से हैं। ओलंपिक टिकट हासिल करने के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप पहलवानों का पहला लक्ष्य होगा, जहां प्रत्येक भारवर्ग में शीर्ष 6 पहलवानों को रियो ओलंपिक में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे में सभी की नजरें सोमवार को लखनऊ के साई सेंटर में हुए ट्रायल पर टिकी थीं।
विज्ञापन


आखिरी दांव ने दिलाया गीता फौगाट को टिकट
उम्मीद के अनुसार 55 किलोग्राम भारवर्ग में पूर्व ओलंपियन गीता फौगाट और साक्षी मलिक के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां चोट के बाद सफल वापसी करने वाली गीता ने अच्छे डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए साक्षी के अटैक का डटकर सामना किया।

तय समय तक दोनों ही पहलवानों के 8-8 अंक थे, लेकिन निर्णायकों ने अनुभवी गीता के पक्ष में फैसला सुनाया और भारतीय महिला कुश्ती टीम के ट्रायल में एक बड़ा उलटफेर होने से बच गया। नियम के मुताबिक आखिरी अंक  हासिल करने वाली गीता को मौका मिला। रोहतक की साक्षी का कहना है कि उसे इसका कोई मलाल नहीं है और मैं और दम लगाकर आगे की तैयारी करूंगी।
विज्ञापन

इतिहास रचने की बेकरारी

लास वेगास में 7 से 12 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 8 भारवर्गों के लिए हुए मुकाबलों में हरियाणा की पहलवान छाई रहीं। यूपी की एकलौती दावेदार अंशू तोमर को 75 किग्रा. के फाइनल में निक्की (हरियाणा) से हार का सामना करना पड़ा। चयनित भारतीय टीम से यूपी के खिलाड़ियों का पूरी तरह सफाया हो गया।

48 किग्रा में युवा विनेश (हरियाणा) ने रीतु फौगाट (हरियाणा) को मात देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक की दावेदारी को और मजबूत किया। पिछले सालों में दमदार प्रदर्शन के आधार पर विनेश को वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

53 किग्रा में निर्मला देवी (हरियाणा), 55 किग्रा में ललिता (हरियाणा), 58 किग्रा में गीता फौगाट (हरियाणा), 60 किग्रा में सरिता (हरियाणा), 63 में अनीता (हरियाणा), 69 में नवजोत (पंजाब) और 75 किग्रा में निक्की (हरियाणा) का चयन हुआ। प्रदेश की सात महिला पहलवान ओलंपिक खेलों का दरवाजा खटखटा रही हैं।

बस एक पटखनी और म्हारी बेटियां ओलंपिक में तिरंगे का मान बढ़ाती नजर आएंगी। विश्व चैंपियनशिप में प्रथम छह स्थान हासिल करते ही ये महिला पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा कि प्रदेश से एक साथ सात महिला पहलवान ओलंपिक अखाड़े में उतरेंगी।
विज्ञापन

चोटिल बबीता ने नहीं लिया ट्रायल में भाग

वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली स्टार पहलवान बबीता ने पैर में चोट के कारण भाग नहीं लिया। टीम के चीफ कोच डॉ. ए. एन. ने बताया कि पिछले दिनों बबीता चोटिल हो गई थी।

इसलिए उसे आज के ट्रायल से दूर रखा गया है। वह टीम की अहम खिलाड़ी है और फिलहाल भारतीय टीम कजाकिस्तान में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।

वहां से लौटकर 53 किग्रा के लिए विजेता निर्मला देवी और बबिता के बीच मुकाबला होगा, जिसमें विजेता को वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।

विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित बरोदा की सरिता अमर उजाला फाउंडेशन की स्पांसरशिप में खेल रही है। खुद सरिता भी मानती हैं कि अमर उजाला फाउंडेशन से मदद मिलने के बाद उसकी उम्मीदों को पंख लगे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़ने के बाद से सरिता ने कई मेडल एवं चैंपियनशिप अपने नाम की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें