फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैंक कर्मी को दिनदहाड़े लूटने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक को दबोचा, दूसरा फरार

Thu, 29 May 2025 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैंक कर्मचारी को लूटने के इरादे से दो एक्टिवा सवार बदमाशों ने घेर लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर के रहने वाले अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस भागे हुए उसके साथ अमित की तलाश में पंजाब में छापेमारी कर रही है। पुलिस अंग्रेज सिंह को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

घटना बुधवार करीब 11 बजे की है। पीड़ित बैंक कर्मचारी प्रदीप पैसों का बैग लेकर बैंक के अंदर घुस गया। जानकारी के अनुसार एयू बैंक कर्मचारी प्रदीप पांच लाख रुपये जमा करने जा रहा था। घटनास्थल के पास ही पीसीआर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पीयूष शर्मा की नजर जब पड़ी तो उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। एक लुटेरा सेक्टर 27 मार्केट शौचालय में जा छिपा, जिसे कांस्टेबल पीयूष ने बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक्टिवा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारी को देखकर बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें