फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नयागांव में 14 वर्षीय लड़की के अपहरण के प्रयास, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दशमेश नगर स्थित रामलीला ग्राउंड के पास दिनदहाड़े किशोरी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता के अनुसार, स्कूल से छुट्टी के बाद वह ट्यूशन का होमवर्क करने के लिए बुक सेलर से रजिस्टर लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान काले रंग की एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। लड़की के मुताबिक, गाड़ी में करीब पांच लोग सवार थे, जिनमें चार ने चेहरे ढके हुए थे। आरोप है कि हथियार के बल पर उसे जबरन गाड़ी में बैठाया गया और चंडीगढ़ बैरियर की ओर ले जाया गया। कथित तौर पर आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की ने बताया कि चंडीगढ़ बैरियर पर ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ी रुक गई। इसी दौरान उसने शोर मचाया और गाड़ी का दरवाजा खुलने पर किसी तरह बाहर निकल गई। बाद में एक व्यक्ति की मदद से वह घर पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामविलास ने बताया कि घटना के समय एक अन्य लड़की आंचल भी उसके साथ थी। आरोप है कि उसे धक्का देकर साक्षी को गाड़ी में बैठाया गया। आंचल ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना की सूचना नयागांव पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें