फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः मुख्य आरोपी नीशू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज, सामने आई एक महिला

Tue, 02 Oct 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी नीशू के खिलाफ एक महिला सामने आई है, जिसकी शिकायत पर नीशू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया है। दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला लगभग एक साल पुराना है। इस वारदात के बाद एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा था कि यदि गांव की कोई महिला आरोपी के खिलाफ शिकायत देती है तो इस मामले में अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को गांव की महिला ने हिम्मत दिखाई और कोसली डीएसपी को मामले की शिकायत दी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह खेत में चारा लेने के लिए गई थी तभी आरोपी नीशू ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। उसके शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था और धमकी दी थी। तत्पश्चात उसने अपने घर आकर मामले के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद गांव में पंचायत ने बदनामी को देखते हुए आपसी सहमति के आधार पर फैसला करा दिया गया था। इसी बीच इस सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद ग्रामीणों ने दबी जुबान से मुख्य साजिशकर्ता नीशू के अन्य कारनामों की भी जानकारी दी। जिसके बादएसआईटी प्रमुख ने गांव की महिलाओं से बातचीत की लेकिन उस समय कोई भी महिला शिकायत देने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


अब रविवार को गांव की एक महिला ने कोसली डीएसपी से मिलकर मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पहले ही हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी नीशू के खिलाफ शिकायत मिली थी। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन

- अनिल कुमार डीएसपी, कोसली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें