फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत ढंडरियां वाले ने हमला करने वालों का खोला राज, बताया कौन थे शूटर?

Fri, 20 May 2016 06:04 PM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढडरियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लुधियाना में जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने हमले के बाद वीरवार को दिए पहले साक्षात्कार में एक संत समाज नेता पर गंभीर आरोप लगाए। बाबा ढडरियां वाले ने कहा कि यह हमला उनको टारगेट करके किया गया था। इस हमले के पीछे गहरी साजिश थी, जिसका मास्टर माइंड कोई और है। जबकि हमला करने के लिए शूटर हायर किए गए थे, जो मुंबई से आए थे।
विज्ञापन


बाबा ढडरियां ने कहा कि उनके पास तीन लाइसेंसी रिवाल्वर हैं। इनमें से एक उनकी गाड़ी में, एक पिछली और एक आगे वाली गाड़ी में होता है लेकिन हमले वाले दिन अचानक माहौल इतना खौफनाक बन गया कि रिवाल्वर चलाने का मौका व समय ही नहीं मिला। बाबा ढडरियां वाले ने कहा कि कुछ समय पहले बाबा हरनाम सिंह धुंमां वालों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं।

इसके जवाब में वह भी कुछ बोले थे, लेकिन जो वह बोले वह टकसाल के खिलाफ नहीं था। बल्कि केवल व केवल बाबा धुंमां वालों के खिलाफ भड़ास निकाली थी। उसके बाद उनके खिलाफ साजिशें चल रही थीं। उन्हें यहां तक धमकाया गया था कि अगर लुधियाना की तरफ आओगे, तो लुधियाना से निकलने नहीं देंगे।
विज्ञापन


बाबा ढडरियां वाले ने कहा कि यह हमला किसी ग्रुप ने कराया है, लेकिन वह अभी नाम जाहिर नहीं करेंगे। अभी सरकार को इंसाफ देने का समय दिया हुआ है। वह जल्द सारे मीडिया के सामने खुलासा करेंगे कि सिख धर्म लीडर अलग-अलग क्यों चल रहे हैं। यह खुलासा उन्होंने कुछ समय बाद करना था, लेकिन अब वक्त ही ऐसा आ गया है कि यह खुलासा जल्द से जल्द किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

पहली बार ढडरियां वाले बाबा की गाड़ी में बैठे थे भुपिंदर सिंह

संत रणजीत सिंह ढडरियां - फोटो : amar ujala
बाबा ढडरियां ने कहा कि हमला उनको टारगेट करके किया गया था, लेकिन गलती से इस हमले का शिकार बाबा भुपिंदर सिंह बन गए। बाबा जी ने कहा कि उनके मिशन में 8-10 प्रचारक हैं और बाबा भुपिंदर सिंह भी इनमें से ही एक थे। वह हर बार अपनी गाड़ी में बैठते थे और बाबा भुपिंदर सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर जाते थे। इस बार पहली बार हुआ कि बाबा भुपिंदर सिंह उनकी गाड़ी में बैठे और जबकि वह पिछली सीट पर बैठ गए। 

दो दिन करेंगे सरकार की जांच का इंतजार
बाबा ने कहा कि वह सरकार की जांच का दो दिन इंतजार करेंगे, उसके बाद अपने मिशन के प्रचारकों व संगत के साथ सलाह मशविरा करके अगली रणनीति तैयार करेंगे। इस रणनीति के तहत ऐसा संघर्ष नहीं करेंगे, जिससे आम जनता को नुकसान हो। 

जत्थे के किसी मेंबर पर शक नहीं
बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने साफ किया कि उनको इस हमले संबंधी अपने जत्थे के किसी भी मेंबर पर शक नहीं है, जो उनके आने-जाने बारे सूचना लीक करेगा। आजकल मीडिया का युग है और मोबाइल डिटेल के जरिये सब कुछ सामने आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें