पिछले दो दिन से शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेश हैं। रविवार सुबह तो शहर के चंद एटीएम में पैसा निकला, लेकिन शाम तक लगभग सभी एटीएम खाली पड़े थे। वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार लोगों की सैलरी आने के बाद से यह समस्या आ रही है।
शनिवार को सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर के कई बैंकों के एटीएम से पैसा तो निकला, लेकिन सिर्फ 2 हजार के नोट निकले। वहीं शाम तक कई एटीएम यहां भी खाली हो गए। रविवार को स्थिति और खराब हो गई।
शहर के अधिकतर जगहों के एटीएम खाली हो गए। सेक्टर-17 बैंक स्क्वॉयर, सेक्टर-29, 30, 22, 37, 35, 42, 43 के अलावा पेरी-फेरी वाले इलाकों जैसे धनास, डड्डूमाजरा, खुड्डा लाहौरा, रामदरबार के एटीएम रविवार को खाली रहे।