वित्त सचिव की घोषणा के बावजूद भी मशीनें नहीं हुई अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
वित्त सचिव शशिकांत दास ने सोमवार को घोषणा की कि एटीएम मशीनें नए नोट निकालने के लिए तैयार की जा रही हैं। सोमवार या मंगलवार से एटीएम में नए नोट निकलने शुरू हो जाएंगे। लेकिन ट्राइसिटी के एटीएम में सोमवार तक ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यहां तक कि एटीएम से 2500 रुपये भी नहीं निकले। लोगों को दो हजार रुपये से ही संतोष करना पड़ा।
बैंक अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से एटीएम से कैश लिमिट 500 रुपये बढ़ाने के बावजूद सिटी में लोगों को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण है अभी एटीएम को अपडेट नहीं किया गया है। इस काम में अभी 2 से 3 दिन लगेंगे। संभव है इस सप्ताह में शहर के एटीएम अपडेट हो जाएं। एटीएम अपडेट होते ही इसमें से 2 हजार का नोट भी निकलने लगेगा। वहीं ट्राइसिटी में अभी 500 रुपये के नए नोट नहीं पहुंचे हैं।