फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोन कर 65 हजार रुपये ठगे

Mon, 03 Mar 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर दो युवकों ने सेक्टर-45 के मोहित वालिया के 65 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद रविवार को मोहित वालिया की शिकायत पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम सेक्टर-22 पुलिस चौकी द्वारा पकड़े गए दिल्ली के दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था।

सेक्टर 45 निवासी मोहित वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त 2013 को उनके मोबाइल फोन पर 65 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने अपना एटीएम देखा तो जेब में ही था।

उन्होंने तुरंत आईसीआईसीआई बैंक से संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके अकाउंट से रुपये एटीएम क्लोन करके निकाले गए है। इसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर 3 थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें