फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का असर, हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र किया गया स्थगित

Fri, 17 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते हरियाणा में विधानसभा का मानसून सेशन स्थगित कर दिया गया है। यह 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा था। हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी दलों के प्रमुख नेताओं से बातचीत करके 17 अगस्त से शुरू होने वाला विधानसभा सत्र सैद्धांतिक रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद लिया गया है। सेशन की नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी।

उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज एक युग का अंत हो गया। एक महान राजनेता, कवि और प्रखर वक्ता के रूप में अटल जी ने सबके दिलों में हमेशा राज करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश भर में शोक की लहर है। नेताओं ने इसे देश और पार्टी के लिए क्षति बताया है। कांग्रेस और इनेलो के नेताओं ने भी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा शोक और दुख जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें