फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सहायक जिला अटॉर्नी व अधीक्षक (कानूनी) परीक्षा नौ अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी और अधीक्षक (कानूनी) पदों के लिए संयुक्त विषय ज्ञान परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा नौ अगस्त को होगी। आयोग ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी और विधि व विधायी विभाग में अधीक्षक (कानूनी) के पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार विषय ज्ञान परीक्षा के लिए पात्र हैं वहीं शामिल होंगे। प्रवेश पत्र तीन अगस्त से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र को ए4 साइज के कागज पर प्रिंट करना अनिवार्य है। छोटे आकार के या अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर वाले प्रवेश पत्र वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को विज्ञापन की पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें