परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी थी लेकिन जिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उनसे पहले करनाल पुलिस पानीपत पहुंच गई। परिजनों ने तीनों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। बताया जा रहा है कि एएसपी की पत्नी डीएसपी के पद पर तैनात हैं। वे दिल्ली कोर्ट से आ रहे थे।
एएसपी पर नशे में होने का आरोप
परिजनों ने एएसपी अमित दहिया पर नशा करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उनका मेडिकल कराने की मांग की। परिजनों के हंगामे और दबाव के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गर्ग सहित दो अधिकारियों की टीम के बीच शुक्रवार शाम को उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। परिजनों के हंगामे को देखते हुए सिटी थाना और सेक्टर-29 थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची।
जीटी रोड सिवाह पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। राकेश, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस, पानीपत।