फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा के घर पहुंचकर पांव छूने पर एएसआई सस्पेंड, मंत्री के कहने पर ही हुई कार्रवाई

Tue, 10 Jul 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
विज्ञापन

पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में तैनात एक एएसआई को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के पांव छूने महंगे पड़ गए। एएसआई को मुअत्तल करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। एएसआई के खिलाफ यह कार्रवाई कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा के आदेशों पर ही की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बटाला के एसपी इंवेस्टीगेशन सूबा सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएसआई पलविंदर सिंह थाना फतेहगढ़ में तैनात है। वह अपने उच्चाधिकारियों की मंजूरी के बिना ही पुलिस वर्दी में कादियां स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर गया था। वहां जाकर लोगों की हाजिरी में उसने कैबिनेट मंत्री के पांव छूए। 

एसपी सूबा सिंह ने बताया कि एएसआई की इस हरकत से पुलिस की छवि खराब हुई है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री बाजवा ने सीनियर अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी थी और कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद एएसआई पलविंदर सिंह को मुअत्तल कर दिया गया है और पुलिस लाइन बटाला को रवाना कर दिया गया है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बाकायदा कादियां स्थित अपने आवास और चंडीगढ़ दफ्तर पर विशेष नोटिस लगाए हैं कि कोई भी उनके पांवों को हाथ लगाकर उन्हें शर्मिंदा न करें।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें