फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे से एएसआई की इनोवा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पिछली तरफ मंगलवार को चोर एएसआई भगवान सिंह की इनोवा कार चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने वारदात को मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अंजाम दिया। चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई भगवान सिंह की तैनाती एक्साइज विभाग में है। शाम को वह अपनी इनोवा (सीएच01एएल-3177) से सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में किसी काम से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इनोवा को मुख्यालय के पिछली तरफ खड़ी कर दिया। करीब एक घंटे बाद वापस आए तो गाड़ी गायब थी। इसकी सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। हैरानी की बात है कि पुलिस मुख्यालय के आसपास पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने के बावजूद इनोवा चोरी हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें