फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: के-एरिया रोड के डिवाइडर पर दिखेंगे अशोक और बांस के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पर्यावरण संतुलन को बेहतर करने के उद्देश्य से के-एरिया रोड के डिवाइडर पर विशेष पौधरोपण किया जा रहा है। पंजाब सरकार के वन विभाग ने उरवा के सदस्यों को सड़क के डिवाइडर पर रोपने के लिए 35 पौधे दिए हैं। इनमें मुख्य रूप से अशोक और बांस (बैम्बू) जैसी प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। यह अभियान ऐतिहासिक बाउली साहेब गुरुद्वारे से लेकर मंदिर तक के मार्ग पर चलाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इन पौधों को व्यवस्थित तरीके से डिवाइडर के बीच लगाया गया है, ताकि भविष्य में ये मार्ग न केवल सुंदर दिखे, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी सहायक सिद्ध हों।
विज्ञापन

इन पौधों की देखभाल उरवा और विभिन्न सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए टीम करेगी स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य इन पौधों को नियमित रूप से सींचेंगे। लावारिस पशुओं और अन्य खतरों से पौधों को बचाने के लिए जल्द ही ट्री-गार्ड की व्यवस्था भी की जाएगी। इस कार्य की शुरुआत उरवा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की अगुवाई में हुई। इस दौरान एसके मेहता, सतीश शर्मा, अनिल सिक्का और विनोद शर्मा सहित डॉ. अजय यादव ने सक्रिय रूप से श्रमदान कर पौधारोपण प्रक्रिया को संपन्न कराया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें