फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा से संबंधों पर बोले तंवर, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं

Wed, 20 Jan 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपने संबंधों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पहली बार खुलकर बात की।
विज्ञापन


हिसार कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए तंवर ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व होते हैं जो कहीं भी पहुंच जाते हैं। ऐसे लोग ही झंडे दिखाते हैं और हूटिंग करते हैं। वे लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं होते।

तंवर से पूर्व सीएम हुड्डा के साथ खींचतान और हूटिंग का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका हुड्डा के साथ कोई मतभेद ना पहले था ना अब है। असामाजिक तत्व मीटिंग हो या रैली कहीं भी पहुंच जाते हैं। ऐसे लोग ही हूटिंग करते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले तंवर ने हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के पूर्व सदस्य जय सिंह बिश्नोई को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। उन्होंने कहा कि जयसिंह के आने के हिसार में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश में गिर रही शिक्षा की गुणवत्ता
तंवर ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पडे़ हैं। कंप्यूटर शिक्षकों के पद खाली हैं। शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। स्कूलों को कोई देखने वाला ही नहीं है।
विज्ञापन


67 प्रतिशत सरपंच कांग्रेस के
तंवर ने दावा किया कि पंचायत चुनाव के दो चरणों में 67 प्रतिशत कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। उम्मीद है कि तीसरे चरण के परिणाम भी इसी तरह से आएंगे। ब्लॉक समिति तथा जिला परिषद में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजेता होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें