हम राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताई। राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि सत्ता के लिए चाचा-भतीजा लड़ रहे हैं। दोनों में होड़ लगी है कि कौन भाजपा की अधिक मदद करता है। उन्होंने कहा कि सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जो कार्रवाई करवा रही है उससे कांग्रेस कार्यकर्ता टूटने वाले नहीं है, बल्कि और मजबूत होंगे।
इस अन्याय को लोग वोट की चोट से जवाब देंगे। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहां भाजपा को करारा जवाब देने के लिए भेजा है। रैली को विधायक आनंद सिंह डांगी, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, कुलदीप शर्मा, रघुबीर कादियान, जयवीर वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।
जींद का बेटा हूं, कर्ज उतारने आया हूं : सुरजेवाला
कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वह जींद के बेटे हैं। इसलिए जींद का कर्ज उतारने के लिए उन्हें मौका मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सत्ता की चाबी जींद के ही इर्द-गिर्द घूमेगी। उन्होंने कहा कि हर प्रकार से पिछड़ा जींद जिला अब पिछड़ा नहीं रहेगा।