हादसे में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए, डॉ. तंवर सकुशल हैं।
- फोटो : amarujala
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर रविवार देर रात कार हादसे में बाल-बच गए।
रानिया में शादी समारोह से लौटते वक्त ओटू हेड के पास उनकी इनोवा कार के सामने अचानक लावारिस पशु आ गए। इस कारण चालक गाड़ी पर संतुलन नहीं रख सका और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। डॉ. तंवर सकुशल हैं।