फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उम्मीवार नहीं बदलेंगे, अकाली दल को सीटें संभव'

Thu, 07 Aug 2014 01:22 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो नेताओं के बगावती तेवरों के बावजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने साफ कर दिया है कि कोई भी उम्मीदवार नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन


इनेलो अब तक 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुका है। अरोड़ा ने कहा कि दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। पार्टी में सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को कुछ सीटें देने पर विचार चल रहा है।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि घोषित उम्मीदवारों को बदलने को लेकर पार्टी में किसी स्तर पर कोई विचार नहीं चल रहा। मौजूदा विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी में प्रत्याशियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीट पर टिकट सिर्फ एक ही कार्यकर्ता को दिया जा सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि अन्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत को पार्टी अनदेखा कर रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग आधा दर्जन सीटों पर इनेलो के नेता व कार्यकर्ता बागी तेवर अपनाएं हुए हैं और कई जगह खुलकर अपना विरोध भी जता रहे हैं। हालांकि अरोड़ा ने दावा किया कि पार्टी में कोई असंतोष नहीं है।

अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिअद के साथ पुराना गठबंधन है। अकाली दल यदि चुनाव लड़ना चाहेगा तो उसे सीटें दी जाएंगी। अभी अकाली दल की ओर से इस तरह की कोई मांग नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें