विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले कांग्रेस ने इनेलो में सेंध लगाई है। रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस ने इनेलो के चार नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।
इसके अलावा निर्दलीय विधायक जयप्रकाश जेपी भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। टिकट वितरण से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की लाइन लंबी बताई जा रही है। पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा के भी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं हैं।
रविवार को इनेलो के 15 साल अध्यक्ष रहे, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व थानेसर के पूर्व विधायक, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, पूर्व निकाय मंत्री सुभाष गोयल, कालका से दो बार विधायक रहे प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजीत संधू ने कांग्रेस ज्वाइन की।