फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान को लेकर मुश्किल में फंसे 'आप' के प्रवक्ता, एसएसपी से शिकायत

Tue, 05 Jul 2016 06:13 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र को धार्मिक ग्रंथ से जोड़ने वाले बयान पर पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान मुश्किल में फंस सकते हैं। उनके बयान के खिलाफ एसएसपी मोहाली के पास शिकायत पहुंची है।
विज्ञापन


शिअद, पंजाब के यूथ विंग के प्रदेश महासचिव सतिदर सिंह गिल ने एसएसपी को शिकायत देते हुए कहा कि आशीष खेतान ने सिखों की भावना का निरादर किया गया है। किसी भी राजनीतिक दल का घोषणा पत्र महान ग्रंथों के बराबर नहीं हो सकता।

आम आदमी पार्टी के नेता सेकुलर होने का दम भरते हैं,लेकिन उन्हें यह भी मालूम नहीं कि जिन धर्मों के लोग इन ग्रंथों में गहरी आस्था रखते हैं,वे ऐसा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिल के मुताबिक उन्होंने आशीष खेतान के खिलाफ मोहाली के एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। वह इस मामले को एसजीपीसी के समक्ष भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें