फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र की 'स्वराज संवाद' का केजरी ऐसे देंगे जवाब

Thu, 09 Apr 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर चल रही खींचतान का सीधा असर पंजाब पर पड़ रहा है। आप के पूर्व मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने 14 अप्रैल को गुड़गांव में स्वराज संवाद के जरिए शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई है। वहीं, राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने इसके जवाब में 22 अप्रैल को जंतर-मंतर पर आंदोलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है।
विज्ञापन


आप के इन दोनों शक्ति प्रदर्शनों का अखाड़ा पंजाब बनने जा रहा है। योगेंद्र यादव गुट ने स्वराज संवाद की तैयारी को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में बैठक की थी। इसे उम्मीद से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पंजाब से बड़ी संख्या में वॉलंटियर बैठक में पहुंचे थे। इसे देखते हुए योगेंद्र गुट मान कर चल रहा है कि 14 की बैठक में भी पंजाब से पांच सौ से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ बैठक में जो लोग आए थे, उन्हीं को अपने जिलों के वॉलंटियर को लामबंद करने को कहा गया है। इसके अलावा 48 मुख्य आयोजकों में शामिल पंजाब के तीन नेताओं भाई बलदीप सिंह, ज्योति मान व प्रो. मनजीत सिंह ने भी कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब से आएंगे 25 से 30 हजार लोग

अंदरखाते डॉ. धरमवीर गांधी भी इनके साथ हैं। रविवार तक स्पष्ट हो सकेगा कि पंजाब से कितने वॉलंटियर जाएंगे। उधर, केजरीवाल गुट ने 22 को भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया है। पिछले दिनों पंजाब आए पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह प्रदेश के नेताओं को कह गए हैं कि पंजाब से 25 से 30 हजार लोग दिल्ली पहुंचने चाहिए, जिसके लिए सूबा कमेटी और तीनों सांसदों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

इस गुट ने पहले योगेंद्र की मीटिंग के समानांतर सात अप्रैल को पटियाला में रैली रखी थी, लेकिन स्थानीय हलका इंचार्जों ने कहा कि दिल्ली के लिए भी लोगों को लामबंद करना है। फिर पटियाला की रैली रद्द कर दी गई थी। इस गुट का पूरा फोकस फिलहाल 22 के प्रदर्शन पर है।

वॉलंटियर्स पर नहीं होगी कार्रवाई
योगेंद्र यादव गुट की ओर से सात अप्रैल को चंडीगढ़ में बुलाई बैठक में शामिल वॉलंटियर पर कार्रवाई नहीं होगी। आप के सूबा कंवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बैठक में सिर्फ दो नेता ज्योति मान और प्रो. मनजीत सिंह गए थे। दोनों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। बैठक में गए वॉलंटियर्स पर पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करेगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि बैठक में जाने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें