फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Punjab Visit: 13 सितंबर को अमृतसर आएंगे अरविंद केजरीवाल, बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

Thu, 07 Sep 2023 09:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि इस संबंध में अभी तक पार्टी ने कोई लिखित कार्यक्रम और एजेंडा नहीं दिया है। चंडीगढ़ में पंजाब के अलग-अलग नेताओं की हुई बैठक में सभी को अमृतसर में चुनावी रैली की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 सितंबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाका में एक रैली करेंगे। इससे पहले वह छेहरटा के सरकारी स्कूल का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने का आदेश पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं को चंडीगढ़ में हुई बैठक में दिया गया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि इस संबंध में अभी तक पार्टी ने कोई लिखित कार्यक्रम और एजेंडा नहीं दिया है। चंडीगढ़ में पंजाब के अलग-अलग नेताओं की हुई बैठक में सभी को अमृतसर में चुनावी रैली की जानकारी दी गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान लोगों को संबोधित करेंगे। सभी नेताओं को रैली की तैयारी करने को कहा गया है।  

उधर, अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अमित तलवार ने कहा कि इस दिन स्कूल ऑफ एमिनेंस, बच्चों को परिवहन सेवा, स्कूलों में सुरक्षा कर्मी और अन्य सेवाएं समर्पित की जाएंगी। डीसी ने कहा कि इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, कैबिनेट के सभी मंत्री, विधायक और अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान छेहरटा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा भी करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं रंजीत एवेन्यू में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 40-50 हजार लोगों के आने की संभावना है। तलवार ने इतनी बड़ी संख्या में इस अवसर पर भाग लेने वाले लोगों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस दौरान उधर, पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें