फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर-केजरीवाल आमने सामने, सब पानी-पानी

Thu, 12 Mar 2015 06:06 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के मुद्दे पर हरियाणा और दिल्ली की सरकारें एक बार फिर आमने-सामने हैं। मामले में हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति कम न की जाए। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी जवाबी पत्र लिखकर केजरीवाल को सूचित किया है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति न तो कम की गई है और न ही इसे बढ़ाया गया है।

खट्टर से मिलना चाहते हैं केजरीवाल

सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने खट्टर से यह भी पेशकश की है कि वे इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में उनके साथ वार्ता करना चाहते हैं। दूसरी ओर हरियाणा सरकार का कहना है कि दिल्ली को कुल 1049 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है, लेकिन दिल्ली ने यह पानी द्वारिका और बवाना की ओर डाइवर्ट करना शुरू कर दिया है। इससे हरियाणा को दिक्कत है।

इस समय पक्की नहर हरियाणा कैरियर लिंक्ड चैनल, सीएलसी के माध्यम से 719 क्यूसेक पानी की आपूर्ति दिल्ली को हो रही है। जबकि दिल्ली की तरफ से पानी डाइवर्ट किए जाने का तर्क देकर कहा गया है कि हरियाणा सीएलसी के माध्यम से केवल 550 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

हालांकि हरियाणा सरकार का तर्क है कि हम दिल्ली को पानी की आपूर्ति आज भी उतना ही कर रहे हैं, जितनी पहले हो रही थी। बाकी पानी कच्ची नहर के माध्यम से जा रह है।

खास बात है कि दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली सरकार की ओर से स्टेटस बताए जाने के बाद इस मामले में हरियाणा सरकार ने भी अपना पक्ष रखा है। हरियाणा सरकार के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री बेवजह इस मामले को तूल देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

चुनाव में प्रधानमंत्री ने दिया था आश्वासन

दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मीटिंग हुई थी।

इसमें पानी के मुद्दे पर सहमति जनाते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली को आश्वस्त किया था कि वह उसके हिस्से का पानी देते रहेंगे। इतना ही नहीं चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विभिन्न रैलियों में दिल्ली की जनता को हरियाणा की ओर से समुचित पानी दिए जाने का आश्वासन दिया था।

केजरीवाल के लिए पानी बड़ा मुद्दा :
दिल्ली सरकार व वहां के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए पानी एक बड़ा मुद्दा है। वह दिल्ली में मुफ्त पानी के वादे को पूरा करने में जुटे हैं। लिहाजा दिल्ली को अब पानी की चिंता सताने लगी है।

हम वजीराबाद, हैदरपुर और नांगलोई टैंक को पानी देते हैं। दिल्ली ने पानी डाइवर्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में हैदरपुर टैंक खाली रहेगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना होगी।
-ओम प्रकाश धनखड़, कृषि एवं सिंचाई मंत्री (हरियाणा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें