फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल के खिलाफ लंबी से चुनाव क्यों लड़ रहे कैप्टन, बता रहे हैं केजरीवाल

Tue, 17 Jan 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबी से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, इसके पीछे एक सोची समझी साजिश है। ये कहना है, आप के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। उनका कहना है कि कैप्टन बादल की मदद करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल कहते हैं कि लंबी प्रकाश सिंह बादल का निर्वाचन क्षेत्र है। उसके बावजूद कैप्टन वहां से चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि कैप्टन और बादल के बीच समझौता हुआ है। कैप्टन अकाली विरोधी वोटों में सेंध लगाकर बादल को चुनाव जितवाना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि लंबी से जरनैल सिंह का प्रचार अच्छा चल रहा है, ऐसे में कैप्टन ने पटियाला के साथ-साथ लंबी से चुनाव लड़ने का ऐलान करके पंजाबवासियों से धोखा किया है। उनकी भावनाओं के साथ खेला है। कैप्टन और बादल मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजी​ठिया को जेल भेजकर रहूंगा

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को मोहाली में एक रैली को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी पार्टी वाले वोट डालने के लिए पैसा दे तो पैसे जरूर ले लेना, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही देना। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भ्रष्‍टाचार से वे समझौता नहीं करेंगे।

उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि दिल्ली में एक शख्स ने मुझे मैसेज भेजा कि आपका मंत्री 6 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है। मैंने कहा साबूत दिखाओ। उसने सबूत भेज दिया। मैंने उस मंत्री को बर्खास्त कर दिया।

केजरीवाल ने दोहराया कि वे दिल्ली के सीएम है और पंजाब के सीएम नहीं बनेंगे, लेकिन जितने वादे विकास के आपसे कर रहा हूं। उन्हें पूरे कराने की जिम्मेदारी मेरी है। केजरीवाल ने कहा कि मजीठिया को जेल भेज देना चाहिए। पंजाब में सरकार बनते ही सबसे पहले यही काम किया जाएगा। मजीठिया को उनके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें