फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: संगरूर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, गुरमीत मीत हेयर के लिए भगवंत मान के साथ निकाला रोड शो

Thu, 30 May 2024 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों ने हमें रिकॉर्ड बहुमत से जिताया। आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 विधायक दिए। अब हमें लोकसभा में मजबूत कर दें, ताकि हम केंद्र सरकार से आसानी से पंजाब का काम करवा सके और पंजाब के सभी बकाया फंड जारी करवा सकें।
विज्ञापन
संगरूर में अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : X @ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को संगरूर में प्रचार के लिए पहुंचे। केजरीवाल ने आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद थे। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि छह चरणों के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उसमें पंजाब और आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा योगदान होगा। 

मान ने कहा कि यह चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन अरविंद केजरीवाल उसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। केजरीवाल को देश की चिंता है इसलिए इतनी गर्मी में वह आपके बीच आए हैं। मान ने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगता है। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली फ्री की, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए। घर-घर राशन और सुविधाएं दे रहे हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में भी हमने इसे लागू किया। वहीं ये सब काम भाजपा से नहीं हो रहा है। इसीलिए उन्होंने साज़िश के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। लेकिन केजरीवाल को वह रोक नहीं सकते क्योंकि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केजरीवाल के शरीर को तो भाजपा गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनके विचारों को कैसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर आप प्रमुख केजरीवाल ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने हमें रिकॉर्ड बहुमत से जिताया। आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 विधायक दिए। अब हमें लोकसभा में मजबूत कर दें, ताकि हम केंद्र सरकार से आसानी से पंजाब का काम करवा सके और पंजाब के सभी बकाया फंड जारी करवा सकें। उन्होंने कहा कि अभी भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल के साथ अकेले लड़ना पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार को लगातार परेशान कर रहे हैं। अगर पंजाब से हमारे 13 सांसद होंगे तो ये सभी संसद में भगवंत मान के हाथ व आवाज बनेंगे और उनके साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से पंजाब के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए इस बार आम आदमी पार्टी को 13 सांसद जिताकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मजबूत करें।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ भगवंत मान की बेटी नियामत कौर को देखने भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें