फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की 7 ऐसी बातें, जो पहले नहीं सुनीं

Mon, 31 Mar 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रोड शो के दौरान जगह-जगह अपने संबोधन में हालांकि अरविंद केजरीवाल ने पुरानी बातें ही दोहराईं, लेकिन उनमें से 7 ऐसी बातें उन्होंने कहीं जो उनके मुंह से पहले नहीं सुनीं। जानिए क्या थीं वो 7 बातें...
विज्ञापन


एके के बोल
1.ऊपर वाले ने झाड़ू चलाकर संकेत दे दिया है। अब आपको झाड़ू चलानी है। ये मौका बार-बार नहीं मिलेगा।
2. चंडीगढ़ किसी की जागीर नहीं है। जिसको आप वोट दोगे वही जीतेगा। गुल यहां पर काम करने ही आई हैं।
3. मोदी की हवा होती तो वे दो जगह से चुनाव नहीं लड़ते। जब मैंने घोषणा की कि वाराणसी से लड़ूंगा तो उन्होंने वडोदरा से परचा भर दिया।
4. मीडिया वाले झूठ बोल रहे हैं। इस बार सिर्फ सच्चाई व ईमानदारी को वोट करना है।
5. वोटिंग से पहले कुछ लोग आपको रुपये देंगे, साड़ी देंगे, कंबल देंगे और शराब भी देंगे। सब कुछ ले लेना, लेकिन शराब मत लेना, क्योंकि शराब बर्बाद कर देती है। सब लेने के बाद वोट झाड़ू को देना।
विज्ञापन

6. चंडीगढ़ के वालंटियर को बधाई। आपकी मेहनत से चंडीगढ़ की सीट जीत रहे हैं।
7. इतने वोट से जीतेंगे कि बंसल और किरण की जमानत जब्त हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें