फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता फेंके जाने के बाद केजरीवाल ने पीएम पर निकाली भड़ास

Mon, 02 Jan 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
केजरीवाल पर फिर फैंका गया जूता
विज्ञापन
रोहतक में आम आदमी पार्टी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ हो रही 'तिजोरी तोड़-भंडा फोड़ रैली' में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पहुंचे। इस दौरान उनकी ओर एक युवक ने जूता फेंक दिया। मौके पर मौजूद आप के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जूता फेंकने के मामले पर केजरीवाल ने ट्वीट किया कि "मैंने कहा था मोदीजी कायर हैं। आज अपने चमचों से जूता फिंकवाया। मोदीजी, हम भी ये कर सकते हैं पर हमारे संस्कार/तहज़ीब हमें इजाज़त नहीं देते।"

इसके तुरंत बाद केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि "आप चाहे जूता फिंकवाओ या CBI रेड कराओ, नोटबंदी घोटाले और सहारा बिरला रिश्वतख़ोरी का सच मैं बताता रहूँगा"
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर रोहतक में केजरीवाल की रैली

केजरीवाल पर फिर फैंका गया जूता
बता दें कि रोहतक जिले के सेक्टर 6 में नोटबंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तिजोरीतोड़-भंडाफोड़ रैली हुई। इसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

रैली में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी 8 लाख करोड़ का घोटाला है, जिसका समर्थन केवल बेईमान लोग कर रहे हैं। आम जनता तो इससे दुखी है। 50 दिन हो गए, लोगों के हाथों में पैसे नहीं हैं।

करीब डेढ़ घंटे तक चली इस रैली में केजरीवाल ने नोटबंदी पर अपने विचार खुलकर रखे। साथ ही मोदी और उनके भ्रष्ट नेताओं की पोल खोली। उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को गरीब विरोधी करार दिया।

रैली में केजरीवाल ने बताया कि मोदी ने कहां-कहां से और कितने पैसे लिए। केजरीवाल का कहना है कि मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करने से पहले ही अपने जानकारों को इसके बारे में बता दिया था, ताकि वे अपना बचाव कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें