दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कड़े निर्णय लिए जाएंगे। केजरीवाल रोपड़ में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरजीत सिंह संदोआ के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।
रोजगारी खत्म करने के लिए हर 15 किमी पर एग्रो इंडस्ट्री और शुगर मिल लगवाई जाएगी। दिल्ली की तरह पंजाब में बिजली के आधे दाम कर दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद फायदे का बजट पेश किया जाएगा। कैप्टन के खास लोगों ने उन्हें बताया है कि कैप्टन लंबी में प्रकाश सिंह बादल को जिताने के लिए जा रहे हैं।
बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रोपड़ में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बरिंदर ढिल्लों के समर्थकों और बसपा के वर्करों ने रैली के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को तकलीफ हो रही है वह ऐसा कर रहे हैं। जब अरविंद केजरीवाल रोड शो करने लगे तो भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक हाथ में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।